Skip to main content

9 New Technologies That Will Change the World -9 नई टेक्नोलॉजी जो दुनिया बदल देगी

new technologies in hindi

BY ARYAN THAKUR

दुनिया तेजी से बदल रही है! इंसान की जिंदगी में जितने बदलाव 100 वर्षों में नहीं हुए होंगे, उससे अधिक बदलाव पिछले 20 वर्षों में हो गए और जितने बदलाव पिछले 20 वर्षों में नहीं हुए उससे अधिक बदलाव आने वाले 7-8 वर्षों में हो जाएंगे| और इसका एक ही कारण है –“Tachnology – तकनीक”
आज के समय में जितनी तेजी से बदलाव आ रहा है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ| हमारी आज की पोस्ट में हम आप ऐसी ही कुछ नयी तकनीको (New Technologies) के बारे में बताने जा रहे है, जो हमारी जिंदगी को पूरी तरह से बदल सकती हैं| आइये कुछ इसी तरह के अकल्पनीय टेक्नोलॉजीज के बारे में जानते है –


Top 9 Emerging Technologies (Hindi)

3D प्रिंटिंग (3D printing)

Technology in hindi
3D Printing, वर्तमान समय की सबसे शानदार नई टेक्नोलॉजी में से एक हैं| 3डी प्रिंटर, हमारे डिजिटल डिज़ाइन को ठोस वास्तविक प्रोडक्ट में प्रिंट कर देता है – एकदम शाका लाका बूम बूम की पेन्सिल की तरह!
3D Printer आने वाले समय में दुनिया में अकल्पनीय बदलाव लाएगा क्योंकि इसका उपयोग हमारे जीवन के लगभग हर क्षेत्र में होगा| अभी तक थ्री डी प्रिंटिंग का उपयोग साईकिल से लेकर हवाई जहाज के पार्ट्स, खिलौने, मेटल की वस्तुएं, खाद्य उत्पाद (Food Products), मानव अंग, मकान और कई तरह की वस्तुएं बनाने में हुआ है|
यह टेक्नोलॉजी निरंतर रूप से विकसित हो रही है और भविष्य में इसका उपयोग लगभग हर तरह की ठोस वस्तुएं बनाने में किया जाएगा|


Driverless car

गूगल और फोर्ड सहित कई कंपनियां Artificial Intelligence के माध्यम से स्वचालित कार (Auto-Driving Cars) को विकसित कर रही है| सेल्फ-ड्राइविंग कार में इनपुट विडियो कैमरा से दिया जाता है और कार के अलग अलग हिस्सो में कंट्रोलिंग के लिए सेंसर(Sensors) लगे हुए होते है|
Self-Driving कारों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी क्योंकि इन कारों में लगे सेंसर और अन्य टेक्नोलॉजी इतनी शानदार है कि दुर्घटनाओं की सम्भावना न के बराबर हो जाती हैं| कई कंपनियों ने सेल्फ ड्राइविंग कार विकसित कर ली है, लेकिन अभी इस टेक्नोलॉजी का व्यावहारिक रूप से उपयोग होने में कुछ वर्ष और लग जायेंगे|

Robotics and Artificial Intelligence

ऐसे रोबोट्स जो अब तक हमने सिर्फ फिल्मों में देखे है, वो अब वास्तविक रूप लेने लगे हैं| वैज्ञानिक निरंतर रूप से Robots में Artificial Intelligence को विकसित करने में लगे हुए हैं | हालाँकि विज्ञान अभी तक इंसानों जैसी समझ वाले रोबोट्स विकसित करने के आस-पास भी नहीं हैं लेकिन कई काम रोबोट्स इंसान से बेहतर और जल्दी करते है|  इनका उपयोग चिकित्सा ऑपरेशन, हानिकारक पदार्थो वाली जगह तथा दोहराने वाले काम में अब भी हो रहा है|
आने वाले समय में रोबोट का उपयोग दिन प्रतिदिन के कार्यों में होने लगेगा जैसे खाना बनाना, गंदे बर्तन साफ़ करना, घर की सफाई करना, भरी वस्तुएं उठाकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाना| जिस तरह कुछ वर्षों पहले कंप्यूटर ने हमारे कार्य करने के तरीके को बदल दिया था वैसे ही रोबोट्स भी हमारे कार्य करने के तरीके को बदल देंगे|

सब सोनिक ट्रांसपोर्टेशन हाइपरलूप (Sub-Sonic Transportation Hyperloop)

वैज्ञानिक यातायात के क्षेत्र में एक खास तरह की टेक्नोलॉजी “Sub-Sonic Transportation Hyperloop” विकसित कर रहे हैं| रॉकेट जैसी दिखने वाली ये ट्रैन वैक्यूम सिस्टम से गुजर कर बुलेट ट्रैन से तीन गुना (1224 कीमी ) तेजी से दौड़ेगी| अचानक बिजली से संपर्क टूटने, ख़राब मौसम और भूकंप का इस पर कोई असर नहीं होगा|
2020 तक  पहली Subsonic Train दौड़ाने की आशंका है, जिससे परिवहन क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव आएगा|

इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स (Internet of Things)

Internet of Things हमारे रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली वस्तुओ जैसे मोबाइल, म्यूजिक सिस्टम, व्हीकल्स, इलेक्ट्रॉनिक, सेंसर्स और अन्य Smart Devices को एक नेटवर्क में कनेक्ट करने की तकनीक है जो आपस में डाटा एक्सचेंज कर सकते है| इसका इस्तेमाल हॉस्पिटल्स में मरीज की हेल्थ को चेक करने, घर और अन्य जगह पर मोबाइल के जरिये सिक्योरिटी रखने, गाड़ी को क्रैश से बचाने में होता है|
इस टेक्नोलॉजी की मदद से आने वाले समय में कई काम आसान हो जाएँगे जैसे  केक बनने पर आपका ओवन खुद बंद हो जाएगा, कमरे में आने पे लाइट खुद जल जाएगी|

Brain Controlled Computers

इसका उद्देश्य इंसान के दिमाग के द्वारा कंप्यूटर और अन्य डीवासेज को काम करवाना है। हलाकि अभी सिर्फ कुछ ही काम इस पर हुआ है लेकिन भविष्य में आप दिमाग की तेजी से कंप्यूटर पर काम कर पाएंगे| कुछ कंपनियां ने इंसान के दिमाग को पढ़कर कार्य करने वाली कुछ डिवाइसेज बनायीं हैं|

आर्टिफिशीयल पिंक लाइट फार्म्स (Artificial Pink light farms)

emerging technology hindi
बढ़ती जनसँख्या की वजह से खेती योग्य जमीन कम होने लगी हैं | पिंक लाइट फार्म्स की मदद से घर के अन्दर ओर्गानिक और कीटनाशक मुक्त खेती कर पाना संभव हैं| इस तकनीक में विशेष प्रकार की LED Lights का उपयोग करके आतंरिक वातावरण में खेती की जाती है| इतना ही नहीं, इस तकनीक में पानी भी कम खर्च होता है और खेती वर्ष में कभी भी की जा सकती हैं|
इसका उपयोग तम्बाकू, ड्रग्स और वेक्सीन की खेती में हो चुका है|

वर्चुअल रियलिटी (Virtual Reality)

एक विशेष तरह की कंप्यूटर जनित इलेक्ट्रानिक डिवाइस जिसमे स्क्रीन और सेंसर्स फिट हैं| उसे आँखों पर पहन कर हम 3-D Images और Environment के द्वारा हमें बिल्कुल रियल गेम जैसा आनंद ले सकते हैं| इतना रियल हैं, भविष्य में शायद रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी में फर्क करना भी मुश्किल हो जाए | गेम्स के अलावा भविष्य में इसका उपयोग हेरिटेज, शिक्षा, मनोरंजन , बिज़नेस आदि कई क्षेत्रों में हो सकेगा|

स्पेस ट्रिप (Human Spaceflight)

अभी तक विश्व भर में करीब 550 लोग ही अंतरिक्ष की यात्रा कर पाए हैं| लेकिन Virgin Galactic कंपनी आम लोगों को अंतरिक्ष की यात्रा करवाने के मिशन पर कार्य कर रही हैं और इसके लिए विशेष प्रकार का स्पेस ट्रिप डिजाईन किया जा रहा हैं| अगले 4-5 वर्षों में पहली कमर्शियल स्पेस फ्लाइट भेजी जाएगी|
इसके साथ साथ अभी हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी अंतरिक्ष में जाने के इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन मंगवाए थे| विशेष प्रकार प्रशिक्षण के बाद कुछ चुने हुए व्यक्तियों को अंतरिक्ष की यात्रा करवाई जाएगी|
कुछ कंपनियों ने 2030 तक अंतरिक्ष में होटल और मानव बस्तियां बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं |

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Se Paise Kaise Kamaye? Amazon Affiliate Se Paise Kaise Kamaye – जानिए Amazon Seller Kaise Bane हिंदी में!

हैलो दोस्तों Online Free help  में आपका स्वागत है। आज की पोस्ट में आप जानेंगे की  Amazon Se Paise Kaise Kamaye  अगर आप भी Amazon से पैसे कमाना चाहते है तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे है। इस पोस्ट के जरिये आपको हम Amazon से पैसे कमाने की जानकारी देंगे। Amazon Ke Sath Business Kaise Kare  यह भी आप इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे। और हम आपको यह बिल्कुल सरल भाषा में समझाएँगे। आशा करते है की आपको हमारी सभी पोस्ट पसंद आ रही होगी। और इसी तरह आप आगे भी हमारे ब्लॉग पर आने वाली सारी पोस्ट पसंद करते रहे। दोस्तों आज हम आपके लिए एक और तरीका लाये है पैसे कमाने का। जिससे आप Online पैसे कमा सकते है। आपने Amazon का नाम तो ज़रुर सुना होगा। यह Shopping करने की एक बहुत ही अच्छी Website है। इस Website पर सभी तरह के Product Sell किये जाते है। लेकिन क्या आप जानते है की आप इस Website से पैसे भी कमा सकते है। आप इसकी मदद से Online Work करके घर बैठे आसानी से पैसे कमा सकते है। यह Online पैसे कमाने का बहुत अच्छा तरीका है। अगर आप किसी वजह से बाहर जाकर काम नहीं कर सकते, तो आप घर पर ...

How To Change The JioFi Password

Hello, If you’re a Jio user, you’ll know about the  JioFi 4G Hotspot . This device along with a Jio SIM lets you access 4G internet speeds on practically any device, be a  mobile phone , tablet,  laptop  or a  smart TV . If you haven’t already subscribed, here’s where you get a Jio connection, and you can even buy a  JioFi device right now . If you’re already using a  JioFi , here are a few things you should do to secure it. If you’re sharing your connection with others, you might want to change the password every now and then. We’ll also show you how to customize the name of the network. These steps are specific to the JioFi 3, and may vary slightly depending on the device you’re using. Switch on your JioFi device The first thing is to power on the device by holding down the button. If you haven’t noted down the name of the JioFi’s WiFi network and its password, you can find it on the back of the packaged box, or under the battery at the b...

इंटरनेट के फायदे और नुकसान Advantages and Disadvantages of Internet in Hindi

                                                                आज की इस आधुनिक युग में इंटरनेट ने मनुष्य के जीवन को बहुत ही सरल और ज्ञानवर्धक बना दिया है। हमें इंटरनेट और टेक्नोलॉजी को धन्यवाद करना चाहिए क्योंकि आज हम इन्हीं की मदद से देश दुनिया से जुड़ पा रहे हैं और विश्व के कोने-कोने का ज्ञान गांव गांव तक पहुंच पा रहा है। आज हम इंटरनेट का  उपयोग व्यापार,   शिक्षा,   चिकित्सा , परिवहन, स्कूलों, कालेजों, पारंपरिक कार्यक्रम, और निजी जीवन हर क्षेत्र में कर रहे हैं। इंटरनेट पर निबंध Essay on Internet in Hindi पुराने जमाने में इंटरनेट के माध्यम से मात्र  वेबसाइट ब्राउज  किए जाते थे ईमेल भेजे जाते थे। परंतु आज के इस आधुनिक युग में इंटरनेट को दुनिया के हर एक क्षेत्र में हर टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए कार्य के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। इंटरनेट अब एक प्रकार से मनुष्य की जरूरत बन चुका है। इंटरनेट ने...