Skip to main content

Indian Air Force Full Information [भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 (INDIAN AIR FORCE AIRMAN RECRUITMENT 2019) : ग्रुप वाई में एयरमैन के लिए निकली भर्तियां, जानकारियां यहां से प्राप्त करें]

भारतीय वायु सेना में नौकरी करके अपने करियर को उड़ान देने की चाह रखने वाले युवाओं ले लिए अच्छी खबर है। भारतीय वायु सेना ने कई रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। यह भर्तियां खेल कोटा के तहत निकाली गई हैं। 12वीं के बाद भारतीय वायु सेना  की नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। भारतीय वायु सेना ग्रुप वाई एयरमैन (Indian Air Force Group Y Airmen)  के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 में यह भर्तियां ग्रुप वाई (नॉन टेक्निकल ट्रेड) के लिए निकाली गई हैं। भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 के लिए आवेदन शुरू किए जा चुके हैं। उम्मीदवार एयरमेन पोस्ट के तहत आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्समेन के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें। भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 के आवेदन पत्र, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया आदि की जानकारियों के लिए हमारे इस आलेख को पूरा पढ़ें।

भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 (Indian Air Force Recruitment 2019)

एयरमैन भर्ती 2019 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि यह भर्ती केवल अविवाहित पुरुषों के लिए निकली गई है। इसलिए केवल अविवाहित उम्मीदवार ही भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 के लिए आवेदन करें। अन्यथा आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। 
भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 रिक्ति विवरण
पद का नाम : एयरमैन (ग्रुप वाई)
भारतीय वायु सेना में एयरमैन पद के अंतर्गत आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्समैन की भर्ती के लिए निकले आवेदन। पदों की संख्या जारी नहीं की गई है। निम्न खेलों के अंतर्गत हो रही हैं भर्तियां।
  • एथलेटिक्स
  • बास्केट बॉल
  • बॉक्सिंग
  • क्रिकेट
  • डाइविंग
  • गोल्फ
  • जिमनास्टिक्स
  • हॉकी
  • कबड्डी
  • लॉन टेनिस
  • स्क्वैश
  • स्विमिंग
  • वॉली बॉल
  • वाटर पोलो
  • वेट लिफ्टिंग
  • रेसलिंग
  • वुशु

भारतीय वायु सेना एयरमैन भर्ती 2019 पात्रता मापदंड

शैक्षिक योग्यता 
भारतीय वायु सेना एयरमैन भर्ती 2019 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बारहवीं या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
खेल उपलब्धियां 
  • उम्मीदवारों ने जूनियर / सीनियर इंटरनेशनल खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया हो।
  • जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य प्रतिनिधित्व करते हुए न्यूनतम पांचवा स्थान प्राप्त किया हो।
  • जिन उम्मीदवारों ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप और नेशनल स्कूल टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है उन्हें चयन के समय प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा 
  • जिन उम्मीदवारों का जन्म 13 जनवरी 1998 से 2 जनवरी 2002 के बिच हुआ है वे इस भारतीय वायु सेना भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है।
शारीरिक मापदंड 
  • सीना का विस्तान न्यूनतम 5 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों का वजन उनकी लम्बाई और आयु के अनुपात में रहना चाहिए।
  • उम्मीदवारों की सुनने की क्षमता भी ठीक होनी चाहिए।
  • आपके दांत और मसूड़े स्वस्थ होने चाहिए।
  • कम से कम 14 दन्त पॉइंट होने चाहिए।
  • उम्मीदवारों के शरीर पर कोई भी टैटू नहीं होने चाहिए।

भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 आवेदन पत्र

भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। एयरमैन सिलेक्शन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख दिनांक 3 नवंबर 2018 है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र ए 4 साइज के पेपर पर बनवाना होगा। आवेदन पत्र इंडियन एयरफोर्स भर्ती 2019 के द्वारा निर्धारित किए गए फॉर्मेट पर बनाना अनिवार्य है। इसके अलावा किसी भी तरह के आवेदन पत्र को ख़ारिज कर दिया जाएगा। आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज तीन फोटो लगाना आवश्यक है। उम्मीदवारों को दसवीं कक्षा की मार्क्स शीट और खेल उपलब्धियों का प्रमाण पत्र भी लगाना अनिवार्य है। इसके साथ ही एक बिना डाक टिकट लगा हुआ सफ़ेद लिफाफा भी भेजें। लिफाफा पर अपना पूरा पता लिखना न भूलें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने यहां आवेदन पत्र के फॉर्मेट को लगा दिया है।
आधिकारिक वेबसाइट : indianairforce.nic.in

भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 चयन पक्रिया

एयरमैन चयन 2019 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट देना होगा। फिजिकल फिटनेस टेस्ट में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों को स्पोर्ट्स स्पेसिफिक सिलेक्शन ट्रायल्स में शामिल होना होगा। जो उम्मीदवार एयरफोर्स य ग्रुप की शैक्षिक योग्यता के मापदंड को पूरा नहीं करते उन्हें फिजिकल फिटनेस टेस्ट और स्पोर्ट्स स्पेसिफिक सिलेक्शन ट्रायल्स में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
फिजिकल फिटनेस टेस्ट दो भागों में आयोजित की जाएगी।
  • पहले भाग में उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। इसके लिए आपको 6 मिनट 30 सेकेंड का समय दिया जाएगा।
  • पहले भाग में सफल रहे उम्मीदवारों को ही दूसरे भाग में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट के दूसरे भाग में आपको 10 पुश अप करने होंगे जिसके लिए आपको केवल एक मिनट का समय दिया जाएगा।
  • इसके बाद आपको 10 सीट अप करने होंगे। इसके लिए भी एक मिनट समय दिया जाएगा।
  • सीट अप्स से बाद आपको एक मिनट की समय अवधि में 20 स्क्वैट्स करने होंगे।
केवल फिजिकल फिटनेस टेस्ट में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों को ही स्पोर्ट्स स्पेसिफिक सेलेक्शन ट्रायल्स के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें सफल रहे उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। यह मेडिकल टेस्ट एयर फोर्स मेडिकल टीम के द्वारा किया जाएगा। मेडिकल टेस्ट में ब्लड हीमोग्लोबिन, यूरिन, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल आदि की जांच की जाएगी।

भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 परिणाम

भारतीय वायु सेना भर्ती की चयन प्रक्रिया के और चिकित्सकीय जांच के बाद उम्मीदवारों को परिणाम के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। परिणाम जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। परिणाम जानने के लिए उम्मीदवारों को थोड़े – थोड़े समय के बाद भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in देखते रहें।

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Se Paise Kaise Kamaye? Amazon Affiliate Se Paise Kaise Kamaye – जानिए Amazon Seller Kaise Bane हिंदी में!

हैलो दोस्तों Online Free help  में आपका स्वागत है। आज की पोस्ट में आप जानेंगे की  Amazon Se Paise Kaise Kamaye  अगर आप भी Amazon से पैसे कमाना चाहते है तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे है। इस पोस्ट के जरिये आपको हम Amazon से पैसे कमाने की जानकारी देंगे। Amazon Ke Sath Business Kaise Kare  यह भी आप इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे। और हम आपको यह बिल्कुल सरल भाषा में समझाएँगे। आशा करते है की आपको हमारी सभी पोस्ट पसंद आ रही होगी। और इसी तरह आप आगे भी हमारे ब्लॉग पर आने वाली सारी पोस्ट पसंद करते रहे। दोस्तों आज हम आपके लिए एक और तरीका लाये है पैसे कमाने का। जिससे आप Online पैसे कमा सकते है। आपने Amazon का नाम तो ज़रुर सुना होगा। यह Shopping करने की एक बहुत ही अच्छी Website है। इस Website पर सभी तरह के Product Sell किये जाते है। लेकिन क्या आप जानते है की आप इस Website से पैसे भी कमा सकते है। आप इसकी मदद से Online Work करके घर बैठे आसानी से पैसे कमा सकते है। यह Online पैसे कमाने का बहुत अच्छा तरीका है। अगर आप किसी वजह से बाहर जाकर काम नहीं कर सकते, तो आप घर पर ...

How To Change The JioFi Password

Hello, If you’re a Jio user, you’ll know about the  JioFi 4G Hotspot . This device along with a Jio SIM lets you access 4G internet speeds on practically any device, be a  mobile phone , tablet,  laptop  or a  smart TV . If you haven’t already subscribed, here’s where you get a Jio connection, and you can even buy a  JioFi device right now . If you’re already using a  JioFi , here are a few things you should do to secure it. If you’re sharing your connection with others, you might want to change the password every now and then. We’ll also show you how to customize the name of the network. These steps are specific to the JioFi 3, and may vary slightly depending on the device you’re using. Switch on your JioFi device The first thing is to power on the device by holding down the button. If you haven’t noted down the name of the JioFi’s WiFi network and its password, you can find it on the back of the packaged box, or under the battery at the b...

इंटरनेट के फायदे और नुकसान Advantages and Disadvantages of Internet in Hindi

                                                                आज की इस आधुनिक युग में इंटरनेट ने मनुष्य के जीवन को बहुत ही सरल और ज्ञानवर्धक बना दिया है। हमें इंटरनेट और टेक्नोलॉजी को धन्यवाद करना चाहिए क्योंकि आज हम इन्हीं की मदद से देश दुनिया से जुड़ पा रहे हैं और विश्व के कोने-कोने का ज्ञान गांव गांव तक पहुंच पा रहा है। आज हम इंटरनेट का  उपयोग व्यापार,   शिक्षा,   चिकित्सा , परिवहन, स्कूलों, कालेजों, पारंपरिक कार्यक्रम, और निजी जीवन हर क्षेत्र में कर रहे हैं। इंटरनेट पर निबंध Essay on Internet in Hindi पुराने जमाने में इंटरनेट के माध्यम से मात्र  वेबसाइट ब्राउज  किए जाते थे ईमेल भेजे जाते थे। परंतु आज के इस आधुनिक युग में इंटरनेट को दुनिया के हर एक क्षेत्र में हर टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए कार्य के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। इंटरनेट अब एक प्रकार से मनुष्य की जरूरत बन चुका है। इंटरनेट ने...