Skip to main content

एग्‍जाम को लेकर स्‍टूडेंट्स के अंदर अक्‍सर डर बैठा होता है. लेकिन स्कोर करना इतना कठि‍न भी नहीं है. थोड़ी प्लानि‍ंग और कुछ आसान तरीकों को जानकार न सिर्फ आपकी घबराहट दूर होगी बल्कि आप नंबरों के मामले में भी किसी से पीछे नहीं रहेंगे. अपनाएं आसान टिप्‍स अपनाएं आसान टिप्‍स aajtak.in नई दिल्‍ली, 17 दिसंबर 2016, अपडेटेड 18 अप्रैल 2017 18:00 IST एग्‍जाम कोई भी हो, हर स्‍टूडेंट के अंदर अक्‍सर डर बैठा होता है. लेकिन पेपर में अच्‍छा स्कोर करना इतना कठि‍न भी नहीं है. थोड़ी प्लानि‍ंग और कुछ आसान तरीकों को जानकार न सिर्फ आपकी घबराहट दूर होगी बल्कि आप नंबरों के मामले में भी किसी से पीछे नहीं रहेंगे. ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें सुबह की पढ़ाई: वैसे तो सभी जानते हैं कि सुबह पढ़ना कितना लाभदायक है क्योंकि एक अच्छी नींद के बाद आप एकदम ताजा और ऊर्जा से भरे होते हैं. सुबह के समय शांति का भी माहौल रहता है. इसीलिए कहते भी हैं कि जल्दी सोना, जल्दी उठना आदमी को स्वस्थ, संपन्न और बुद्ध‍िमान बनाता है. सुबह की हुई पढ़ाई आप लंबे समय तक याद रखते हैं. बैंकिंग परीक्षा पास करने के पांच टिप्स अच्छा खाएं: जी हां, अच्छे नंबर के लिए आपको अच्छा खाना भी होगा. आपकी डाइट ऐसी होनी चाहिए जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक से अधिक हो. खाने में हरी सब्जियां, ताजा फल, डेयरी उत्पाद, अंडे, मछली और मीट को शामिल करें. सूप, ग्रीन टी और फ्रेश जूस आपके डाइट चार्ट में हो. और हां, जंक फूड से दूरी बनाए रखें. समय प्रबंधन: किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने का पहला नियम टाइम मैनेजमेंट होता है. आप अच्छे नंबर पाने के लिए टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दें. हर विषय को समय के अनुसार बांट लें. जिस विषय में आपकी पकड़ कमजोर है, उसे ज्यादा से ज्यादा समय दें. जो टॉपिक हमें आते हैं, उनको हम अक्सर दोहराने के लिए पूरा समय नहीं देते. ये गलती न करें, बल्कि विषय के लिए बराबर का समय न‍िश्चि‍त करें. जेईई मेन एग्‍जाम में सफलता के पांच टिप्‍स कॉन्सेप्ट को समझें: सिलेबस के हिसाब से हमेशा तैयारी ना करें. हर बार इसका काम करना जरूरी नहीं है. आवश्यक है कि आप पहले विषय को समझें और फिर आगे बढ़ें. कई बार क्या होता है कि आप रटकर एग्जाम में जाते हैं और अगर प्रश्नपत्र में सवाल थोड़ा अलग हो जाता है तो घबराहट होती है. ऐसे में आप विषय को समझकर एग्जाम में बैठेंगे तो हर तरह से जवाब देने के लिए तैयार होंगे. नोट्स बनाएं: यह जांचा और परखा हुआ नियम है. नोट्स हमेशा आपकी मदद करेंगे. जब भी आप पढ़ें या रिवीजन करें तो ध्यान से उसके नोट्स बनाते चलें. सैंपल पेपर: ज्यादातर मौके पर हर कोई आपको सैंपल पेपर हल करने की सलाह देता होगा. यह काफी कारगर हो सकता हैं. पिछले कुछ सालों के प्रश्नपत्रों को आप इकठ्ठा कर कई सवालों को जान सकते हैं. उन प्रश्नों को हल करें इससे आपके अंदर विश्वास पैदा होगा. साथ ही सिलेबस भी पूरा किया जा सकेगा. क्या पता कई सवाल उनमें से ही आ जाएं. जानें विदेश में पढ़ाई करना कैसे बनाता है आपको स्‍मार्ट टालें नहीं: 'कल करें सो आज कर, आज करे सो अब' इस कहावत को हमेशा याद रखें. अक्सर बच्चे पढ़ाई टालते हैं और बाद में पूरा सिलेबस देखकर दवाब में आ जाते हैं. अधूरा काम बाद में करने से आपके रिजल्ट पर असर पड़ता है. प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित करें और उसी के हिसाब से तैयारी शुरू करें.

“पढाई कैसे करना” ?.. कोई भी इंसान पढाई करते समय अपने पढ़ने की क्षमता और पढ़ने के तरीके को विकसित करना चाहता है, इसके लिये बहोत से विद्यार्थी टाइम मैनेजमेंट भी करते है. आज इस लेख में हम यहां कुछ बेहतरीन Study Tips दे रहे है.
हम यहाँ स्टूडेंट के लिये कुछ प्रभावशाली आदतो को बताने जा रहे है, जिन्हें अपनाकर निश्चित ही वे अपने score को बढ़ा सकते है और अकादमिक करियर की शुरुवात कर सकते है.
Study Tips In Hindi

पढाई की जबरदस्त टिप्स – Study Tips In Hindi

पढाई करने के लिये आपको पर्याप्त समय और एक सही जगह की जरुरत होती है, क्योकि आपका पढाई का समय और पढ़ने की जगह आपमें बडा बदलाव ला सकती है. और जो छात्र इस नियम को नही अपनाते वे पढ़ते समय होमवर्क के प्रति चिंतित रहते है और वह कभी जान नही पाते की उन्हें कब और कहा पढाई करनी चाहिये.
बल्कि वे तो यह भी नही जान पाते की असाइनमेंट या होमवर्क करने के लिये उनके पास दूसरा समय भी है. पढ़ने का समय और पढ़ने की जगह निर्धारित करने से आपको पढाई करते समय कोई चिंता नही होंगी और आप खुले दिमाग से पढाई कर सकोगे.
Study Tips: 1. मनोदशा निर्धारित करे
केवल आप ही जानते हो की आपको कौनसे काम करने है. क्या आप हलके बैकग्राउंड म्यूजिक में कोई काम कर सकते हो? या शुरू करने से पहले यदि आपके सामने खाना रखा हो?
मेरे हिसाब से आप सुबह-सुबह और क्लासेस में ही अच्छी तरह से पढ़ सकते हो. हो सकता है की आप रात में जागने वाले उल्लू भी हो जिनका दिमाग रात में 1 से 3 के बिच अच्छा काम करता हो.
यह कोई मायने नही रखता की आपका मूड कैसा है, बल्कि ये मायने रखता है की आप अपने काम के प्रति कितने ईमानदार हो और काम करने की कितनी इच्छा आपमें है.
Study Tips: 2. अभ्यास समूह (स्टडी ग्रुप) ढुंढने की कोशिश करे
जब आप एक सही स्टडी ग्रुप ढुंढने में सफल होते हो तो आप आसानी से कठिन विषय और कोर्स मटेरियल को भी आसानी से हल कर लेते हो.
हमेशा इस मुहावरे को याद रखे,
“एक सर से दो सर बेहतर है और दो सर से तीन सर बेहतर है.”
यह कहावत इस विषय पर सही साबित होती है.
Study Tips: 3. जब भी हो सके तब क्लास डिस्कशन में भाग लेना चाहिये
यदि मन में कोई प्रश्न हो तो उसे पूछना चाहिये, यहाँ मेरे कहने का मतलब यह है की यदि आप क्लास डिस्कशन में हिस्सा लेते हो तो आप जो दूसरे लोग कह रहे है उन बातो पर ध्यान देते हो.
Study Tips: 4. थोडा विश्राम करे
योजना बनाने के लिये पर्याप्त समय लेना ही छात्र में पायी जाने वाली महत्वपूर्ण योग्यताओ में से एक है. इतिहास की परीक्षा के लिये अपने सप्ताह की शुरुवात काफी लंबे लक्ष्य को लेकर न करे – बल्कि अपने लक्ष्य को छोटे-छोटे भागो में विभाजित करे.
यदि इतिहास की परीक्षा हो तो उसका कैलेंडर बनाये. उदाहरण, हर दिन आप 1 से 3 बजे तक इतिहास को पढ़ सकते हो ऐसा करने से आपको हफ़्तों तक लगातार इतिहास पढने की जरुरत नही होंगी.
Study Tips: 5. किसी की सहायता लेने से न शरमाये
शुरू में या बाद में हर छात्र एक ऐसी परिस्थिति से होकर गुजरता है जब उसे किसी के मदद की जरुरत होती है. क्योकि कुछ विषय छात्र के सर के ऊपर से जाने लगते है, जिसमे गणित मुख्य रूप से शामिल है, बहोत से छात्र ऐसे समय में मेहनत करते रहते है.
लेकिन फिर भी समझ न आने पर गुस्सा होते है और नाराज़ होते है, लेकिन यदि आप किसी से सहायता लो तो आपको गुस्सा होने की जरुरत ही नही होंगी.
यदि जिनसे आपने प्रश्न पूछा उन्हें उसका उत्तर या हल नही पता हो तो आप किसी और से भी सहायता ले सकते हो, सहायता लेते समय आपको जरा भी शर्माना नही चाहिये. क्योकि किसी की सहायता लेने से आप अपने दिमाग की आंतरिक दुविधाओं को भी दूर कर सकते हो.
Study Rules: 6. प्रेरणा
यदि आप प्रेरित नही हो और आपका रवैया भी काफी कमजोर है, तो आपका पढ़ने का समय ज्यादा उत्पादित नही हो सकता. क्योकि कोई भी परीक्षा पास करने का आपके पास एक ही मौका होता है.
इसीलिये पढाई करने के लिये ऐसे समय का चुनाव करे जिस समय में आप प्रेरित रहते हो और प्रश्न हल करने के लिये भी तैयार रहते हो.
Study Rules: 7. टाइम-मैनेजमेंट
ये वह समय नही है जो आपने पढाई करने में बिताया. बल्कि ये वह समय है की उस समय में आपने क्या हासिल किया. 40 घंटे की परीक्षा की पढाई करने में बिताना और अंत में उसमे केवल C ग्रेड मिलना, मतलब आप अपने समय को व्यर्थ गवा रहे हो.
इसलिये आपको अपने स्टडी प्लान को विकसित करने की जरुरत है और समय का सदुपयोग करने की जरुरत है तभी आप बेहतर परिणाम (रिजल्ट) पा सकते हो.
Study Rules: 8. जब आपको शक हो, तो पूछे
यदि आपको कोई विषय समझ नही आया या आपको थोडा शक है तो निश्चिंत होकर अपने सलाहकार, परिवार, दोस्त या फिर सर से पूछे. क्योकि किसी भी विषय पर यदि शक हो तो उसे दूर करना बहोत जरुरी होता है.
नही तो पढाई करते समय वह विषय जरा भी नही समझेंगा.
Study Tips: 9. ध्यान
ध्यान केंद्रित करने की योग्यता का होना छात्रो में पायी जाने वाली मुख्य योग्यताओ में से एक है. क्योकि हर वक्त पढाई करते समय आपके आस-पास का वातावरण शांत नही हो सकता.
इसीलिये आपको पढाई करते समय विषय पर ध्यान केंद्रित करने की जरुरत है. आपको अपना पूरा ध्यान अपने विषय पर ही देना चाहिये.

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Se Paise Kaise Kamaye? Amazon Affiliate Se Paise Kaise Kamaye – जानिए Amazon Seller Kaise Bane हिंदी में!

हैलो दोस्तों Online Free help  में आपका स्वागत है। आज की पोस्ट में आप जानेंगे की  Amazon Se Paise Kaise Kamaye  अगर आप भी Amazon से पैसे कमाना चाहते है तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे है। इस पोस्ट के जरिये आपको हम Amazon से पैसे कमाने की जानकारी देंगे। Amazon Ke Sath Business Kaise Kare  यह भी आप इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे। और हम आपको यह बिल्कुल सरल भाषा में समझाएँगे। आशा करते है की आपको हमारी सभी पोस्ट पसंद आ रही होगी। और इसी तरह आप आगे भी हमारे ब्लॉग पर आने वाली सारी पोस्ट पसंद करते रहे। दोस्तों आज हम आपके लिए एक और तरीका लाये है पैसे कमाने का। जिससे आप Online पैसे कमा सकते है। आपने Amazon का नाम तो ज़रुर सुना होगा। यह Shopping करने की एक बहुत ही अच्छी Website है। इस Website पर सभी तरह के Product Sell किये जाते है। लेकिन क्या आप जानते है की आप इस Website से पैसे भी कमा सकते है। आप इसकी मदद से Online Work करके घर बैठे आसानी से पैसे कमा सकते है। यह Online पैसे कमाने का बहुत अच्छा तरीका है। अगर आप किसी वजह से बाहर जाकर काम नहीं कर सकते, तो आप घर पर ...

How To Change The JioFi Password

Hello, If you’re a Jio user, you’ll know about the  JioFi 4G Hotspot . This device along with a Jio SIM lets you access 4G internet speeds on practically any device, be a  mobile phone , tablet,  laptop  or a  smart TV . If you haven’t already subscribed, here’s where you get a Jio connection, and you can even buy a  JioFi device right now . If you’re already using a  JioFi , here are a few things you should do to secure it. If you’re sharing your connection with others, you might want to change the password every now and then. We’ll also show you how to customize the name of the network. These steps are specific to the JioFi 3, and may vary slightly depending on the device you’re using. Switch on your JioFi device The first thing is to power on the device by holding down the button. If you haven’t noted down the name of the JioFi’s WiFi network and its password, you can find it on the back of the packaged box, or under the battery at the b...

इंटरनेट के फायदे और नुकसान Advantages and Disadvantages of Internet in Hindi

                                                                आज की इस आधुनिक युग में इंटरनेट ने मनुष्य के जीवन को बहुत ही सरल और ज्ञानवर्धक बना दिया है। हमें इंटरनेट और टेक्नोलॉजी को धन्यवाद करना चाहिए क्योंकि आज हम इन्हीं की मदद से देश दुनिया से जुड़ पा रहे हैं और विश्व के कोने-कोने का ज्ञान गांव गांव तक पहुंच पा रहा है। आज हम इंटरनेट का  उपयोग व्यापार,   शिक्षा,   चिकित्सा , परिवहन, स्कूलों, कालेजों, पारंपरिक कार्यक्रम, और निजी जीवन हर क्षेत्र में कर रहे हैं। इंटरनेट पर निबंध Essay on Internet in Hindi पुराने जमाने में इंटरनेट के माध्यम से मात्र  वेबसाइट ब्राउज  किए जाते थे ईमेल भेजे जाते थे। परंतु आज के इस आधुनिक युग में इंटरनेट को दुनिया के हर एक क्षेत्र में हर टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए कार्य के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। इंटरनेट अब एक प्रकार से मनुष्य की जरूरत बन चुका है। इंटरनेट ने...